आज स्वर्गीय दान सिंह बिष्ट “मालदार ” के 62 वीं पुण्यतिथि 10 सितम्बर के अवसर पर हिमश्री फाउंडेशन एवं न्यू मोंटेसरी स्कूल हल्द्वानी द्वारा एक “पुण्य तिथि स्मृति व्याख्यान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम” का ऑनलाइन आयोजन किया गया.

नैनीताल । आज स्वर्गीय श्री दान सिंह बिष्ट जी “मालदार ” के 62 वीं पुण्यतिथि 10 सितम्बर के अवसर पर हिमश्री फाउंडेशन एवं न्यू मोंटेसरी स्कूल हल्द्वानी द्वारा एक “पुण्य तिथि स्मृति व्याख्यान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम” का ऑनलाइन आयोजन किया गया. जिसमें नोर्वे से प्रसिद्ध इतिहासकार पूर्व आचार्य डॉ. अनिल जोशी ने मुख्य वक्ता तथा पूर्व आचार्या डॉ. नीता बोरा शर्मा ने विशिष्ट वक्ता के रूप में स्मृति व्याख्यान दिया . प्रबुद्ध वक्ताओं ने उनके कुमाऊं पर्वतीय क्षेत्रों के लिए मालदारजी द्वारा अनुदानित प्रकल्पों का सन्दर्भ देते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. डॉ. जोशी ने उनकीअगली पुण्य तिथि पर एक बड़ा सजीव कार्यक्रम किये जाने किये जाने की अवश्यकता बताई. डॉ. बोरा ने अनेक स्मृतियों का सन्दर्भ देकर उन्हें काव्यात्मक श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. बी. एस. कालाकोटी ने उनके कृतित्व से प्रेरणा लेकर नए स्टार्टअप्स एवं नवाचारों हेतु उनके नाम से उद्यमिता पुरस्कार प्रारम्भ किये जाने की आवश्यकता बताई.
डॉ. नवीन शर्मा जी ने वक्ताओं का सारगर्भित परिचय दिया. प्रारम्भ में संयोजक डॉ. हरी एस. बिष्ट ने कार्यक्रम की रुपरेखा एवं आवश्यकता बताई तथा अंत में वक्ताओं एवं सभी उपस्थित गणमान्य लोगों को धन्यवाद करके यह ऑनलाइन कार्यक्रम समाप्त हुआ. कार्यक्रम में अमेरिका से प्रोफेसर एमेरिटस डॉ. पूरन बोरा,प्रोफेसर अरविन्द जोशी, प्रोफेसर एस. डी. शर्मा, ब्रिगेडियर बलवंत सिंह चौहान,भारत नंदन फुलोरिया,प्रो.सैय्यद अली हामिद,प्रोफेसर दिनेश भट्ट,प्रोफेसर दीपक पालीवाल
डा तेजपाल सिंह,किरण तिवारी,डा कमलेश भाकुनी,
डा हेम चंद्र पांडे, निदेशक पिथौरागढ़ परिसर,अमेरिका से मनोज जोशी एवं वैदिक भारती सदस्य व अनेक शोधार्थी छात्र उपस्थित थे.









