भाजपा युवा मोर्चा मंडल की बैठक संपन्न

नैनीताल l भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल नैनीताल की एक बैठक संपन्न हुई. जिसकी अध्यक्षता नैनीताल मंडल के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के द्वारा व संचालन भाजपा महामंत्री मोहित लाल साह के द्वारा किया.. बैठक में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व नैनीताल मंडल के प्रभारी नवीन पपोला जी द्वारा युवा मोर्चा के महा जनसंपर्क अभियान के कार्यक्रम नव मतदाता सम्मेलन , बाइक रैली, युवा लाभार्थियों का सम्मेलन कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई….बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व में युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद सिंह पडियार, पूर्व कुमाऊं सह संयोजक मोहित रौतेला, जिला कार्यकारणी सदस्य आयुष भंडारी, मंडल महामंत्री पारस मेहरा, रितुल कुमार, मंडल उपाध्यक्ष दिव्यांशु जोशी, मोहित रौतेला, मंडल मंत्री पार्थ साह, वाशु बेदी, मंडल कोषाध्यक्ष विक्रम बिष्ट, रचित तिवारी,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।