पीएलआई और 5-डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

नैनीताल l यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर शुक्रवार को शहर के सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहे। कर्मचारियों ने एसबीआई शाखा के बाहर प्रदर्शन किया।
उत्तरांचल बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रवीण साह ने बताया कि कर्मचारियों की दो मुख्य मांगें हैं – परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव और फाइव डे बैंकिंग। उन्होंने कहा कि सीनियर एग्जीक्यूटिव स्तर के कर्मचारियों को इंसेंटिव दिया जा रहा है, लेकिन निचले स्तर के कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया है, जो सरासर अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 28 सितंबर से तीन दिन की हड़ताल की जाएगी और फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। साह ने बताया कि एक दिन की हड़ताल से नगर में करीब सवा सौ करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। प्रदर्शन में अभिषेक अधिकारी, रमेश बिष्ट, शिखर साह, राधा खनका, लीला आर्या, ममता बजावल, प्रियंका पंत, संजय बोरा, कमल गोस्वामी अतुल साह, अंकित सिंह, विनोद बाल्मीकि, नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे l