जम्मू की वादियां वेद मंत्रों से गूंज उठी जम्मू आर्य युवा चरित्र निर्माण शिविर का भव्य समापन युवा मातृ पितृ, ईश्वर भक्त व देश भक्त निर्माण करेगे -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य यज्ञ दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाए -अजय सहगल (ज्वाइंट डायरेक्टर नॉर्थन कमान) बच्चो के संस्कार निर्माण सराहनीय कार्य हरदयाल सिंह,(ए डी सी जम्मू)


जम्मू l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद जम्मू कश्मीर के तत्वावधान में गत एक सप्ताह से आर्य समाज जानीपुर कॉलोनी जम्मू में चल रहे आर्य युवा चरित्र निर्माण शिविर का प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष बब्बर की अध्यक्षता में भव्य समापन हो गया। शिविर में 110 बच्चो ने भारतीय संस्कृति, यज्ञ की शिक्षा ली, साथ ही योगासन प्राणायाम लाठी जूडो कराटे आत्म रक्षा शिक्षण दिया गया।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि चरित्र वान युवा पीढ़ी का निर्माण करना हमारा लक्ष्य है समय की आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी माता पिता की आज्ञा कारी बने, ईश्वर विश्वासी हो साथ ही देश भक्त बने। संस्कार ही व्यक्ति की नीव का निर्माण करते हैं संस्कार विहीन व्यक्ति पशु के समान है उन्होने कहा कि समान आचार संहिता लागू करनी चाहिए संविधान की दृष्टि में सभी बराबर है।

यह भी पढ़ें 👉  यो पहाड़ फाउंडेशन के श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में रील प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा, चेक देकर किया सम्मानित

मुख्य अतिथि ज्वाइंट डायरेक्टर नॉर्थन कमान अजय सहगल ने कहा कि हम दिन भर वायु प्रदूषण करते हैं अतः हमें चाहिए कि यज्ञ करके वातावरण को शुद्ध करें। उन्होने एक ईश्वर ओम की उपासना का सन्देश दिया।

ए डी सी हरदयाल सिंह ने भी बच्चो के संस्कार निर्माण कार्य पर प्रसन्नता जताई। उन्होने कहा कि आर्य समाज का कार्य सराहनीय है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना डिग्री इलाज करने वाले झोलाछापों पर सख्त कार्रवाई की मांग, सर्वजन दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर लाल ने सीएमओ कैंप कार्यालय हल्द्वानी में दिया ज्ञापन

बच्चो द्वारा व्यायाम प्रदर्शन के सुन्दर कार्यक्रम दिखाए गए। पार्षद सुनीता गुप्ता, सत्य प्रिय शास्त्री, मनोहर बब्बर,कपिल बब्बर, रूही बब्बर,अमित महाजन ने सभी का आभार व्यक्त किया। पिंकी आर्या, दीप सहगल,अरूण आर्य के मधुर भजन हुए।

शिक्षक सौरभ गुप्ता, योगेन्द्र शास्त्री, अरूण आर्य, नसीब सिंह, अनिल कुमार, पायल गर्ग , श्रुति आदि ने प्रशिक्षण दिया। आचार्य वेदांशु शास्त्री ने संचालन किया।
प्रमुख रूप से सोनिया आनंद,मुकेश मैनी, पवन कुमार, धर्मपाल आर्य (दिल्ली), आस्था आर्या आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad