एक छोटी सी छलांग में पंचम दिवस में छात्र-छात्राओं ने विभन्न शिक्षा प्राप्त की

नैनीताल l शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (1988) के तत्वावधान में राजकीय इंटर कालेज, डोभालवाला के सहयोग से परिसर में निर्धन छात्र-छात्राओं हेतु समर कैंप “एक छोटी सी छलांग” में सर्वश्री आनंद कन्डारी, श्रीमती बीना शर्मा, श्रीमती प्रेरणा जी, श्रीमती रेनुका जी द्वारा अंग्रेजी में ग्रामर , कविता, बातचीत (ओलम्पस हाई स्कूल के शिक्षक) सर्वश्री प्रतीक बहुखुंडी, अमित कुमार, अमित कुमार -2, सुश्री हेमलता, सुश्री कंचन आर्य, शैलेश वर्मा ने अंग्रेजी के अक्षरों के साथ खेल-खेल में सिखाया, श्रीमती अंजली रावत ने बच्चों को पशु पक्षियों के चित्र बनवाये और उनके बारे पूछा, सुश्री शिवानी रावत ने घूमर और गढ़वाली लोक नृत्य सिखाया, स्वामी जी ने खेल-खेल, कहानी के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता के बारे में समझाया तथा खेल पौराणिक खेल सिखाये,
स्वामी एस. चन्द्रा ने बताया एक जून से प्रतिदिन “युवा शक्ति नवसृजन समिति” की ओर से गोविन्द सिंह कठैत जी द्वारा “एक छोटी सी छलांग” के छात्र-छात्राओं के लिए में बच्चों को प्रति दिन अल्पहार दिया जा रहा है, ए-शिवाजी, बी- गौरा देवी, सी-सुभाष चन्द्र बोस, डी- तीलू रौतेली, ई- रानी लक्ष्मी बाई, एफ-माधो सिंह भण्डारी, जी-वीर केशरी चन्द, अलग-अलग मंडल/ सदन बनाये गये हैं, ज़िससे छोटे ग्रुप में सही तरीके से प्रशिक्षण दिया जा सकेगा, बच्चों ने नृत्य करके अपनी ख़ुशी जाहिर की, प्रधानाचार्य ने भ्रमण कर समर कैम्प के कार्य पर प्रशन्ता व्यक्त की. स्वामी ने बताया सभी बच्चों को एक दिन भ्रमण एवं स्वीमिंग तथा बाहर घुमाने के लिये ओलम्पस हाई स्कूल की सहायता से ले जाया जायेगा.
समर कैम्प के संयोजक-स्वामी एस. चन्द्रा, श्रीमती बीना शर्मा, आनंद कंडारी, प्रेरणा जी, रेनुका जी, प्रतीक बहुखुंडी, श्रीमती अंजली रावत, सुश्री शिवानी रावत, श्रीमती ममता उनियाल, ऊमेश्वर सिंह रावत, अभ्यंश चन्द्रा, गोविन्द कठैत, आनंद क्षेत्री ने सहयोग किया.












