बीती रात्रि हल्द्वानी मार्ग में गिरे बोल्डर, चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने मौके पर पहुंचकर हटाए बोल्डर

नैनीताल l नगर में हो रही लगातार दो दिनों से बारिश के बाद बीती रात्रि हल्द्वानी मार्ग में बोल्डर गिरने से यातायात व्यवस्था रुक गई l जिसके बाद मौके पर चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा पहुंचे उन्होंने लोगों की मदद से बीच सड़क में गिरे बोल्डर को हटाया तब जाकर यातायात व्यवस्था सुचारू हो पाई रात्रि लगभग 11:00 बजे हल्द्वानी मार्ग में तीन मूर्ति के पास पहाड़ी से बड़े बोल्डर सड़क में गिर गए जिससे इस मार्ग में दोनों ओर से 1 फस गए l चिट्ट कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने बताया कि गनीमत रही कि बोल्डर किसी वाहन के ऊपर नहीं करें अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी उन्होंने बरसात में वाहन चालकों से रात्रि के वक्त आराम से चलने की अपील की है l












