नगर के आसपास के क्षेत्रों में वन विभाग अधिकारियों व कर्मचारियों ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

नैनीताल l शुक्रवार को नैनीताल वन प्रभाग के मनोरा वन क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा के निर्देशन मे डोलमार बीट अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज दोगडा एवं निर्माणधिन पाल नर्सिंग कॉलेज सूर्याजाला व समस्त रेस्टोरेंट एवंं होटलों इत्यादि में पर्यावरण,जल संरक्षण, भोजन की बरबादी रोकना,प्लास्टिक की बोतलो के स्थान पर अपनी बोतल का प्रयोग करने का अभियान / जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया l कार्यक्रम मे वन दारोगा रणजीत सिंह थापा ,उप वन क्षेत्राधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य एवं राहुल रमोला, पूजा जीना, कुंदन सिंह जीना ,पंकज चौहान, प्रकाश जीना, अमित जीना,दीपु जीना, जानकी देवी आदि लोग शामिल रहे l












