डीएसबी परिसर के संगीत विभाग में शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रमों का प्रथम संस्करण आयोजित किया गया

नैनीताल l डीएसबी परिसर के संगीत विभाग में शास्त्री संगीत के कार्यक्रमों का प्रथम संस्करण आयोजित किया गया l जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यवाहक परिसर के निदेशक प्रोफेसर संजय पंत व संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ गगनदीप होठी ने किया l कार्यक्रम में संगीत विभाग के शोधार्थी चित्रांक पंत तथा गेस्ट फैकल्टी अलंकार महतोलिया ने शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत किया l इस दौरान चित्रांक पंत ने तबले पर ताल तीन ताल प्रस्तुत की l उनके साथ हारमोनियम पर नगमा गौरव बिष्ट ने दिया l गेस्ट फैकल्टी अलंकार महतोलिया ने राग जौनपुरी, राग शुद्ध सारंग व उस्ताद बड़े गुलाम अली खान साहब द्वारा कृत आए ना बालम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी l उनके साथ हारमोनियम पर सिद्धांत नेगी तथा तबले पर अमन महाजन ने संगत दी l इस मौके पर संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर होठी ने कहा कि विभाग द्वारा शास्त्रीय संगीत की कार्यक्रम श्रंखला का प्रथम संस्करण आयोजित किया गया है और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम विभाग में आयोजित किए जाते रहेंगे l समारोह में छात्र कल्याण प्रोफेसर एलएस लोधियाल प्रोफेसर ललित तिवारी पूर्व विभागाध्यक्ष डॉक्टर विजय कृष्ण पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ रेखा साह प्रोफ़ेसर शिरीष मौर्य डॉक्टर लज्जा भट्ट प्रोफ़ेसर सूची बिष्ट प्रोफेसर अनीता पांडे ज्योति डॉ निधि वर्मा रंगकर्मी प्रभात साह गंगोला जगमोहन योगेश वर्मा दिनेश चंद्र डड्ररियाल प्रोफेसर सुषमा टम्टा डॉ नीलू लोधियाल डॉ शशि पांडे सहित विभाग के डॉक्टर रवि जोशी डॉ अशोक कुमार डॉ लक्ष्मी धस्माना शोधार्थी कोमल पाठक कमल जोशी नासिर अली छात्र-छात्राएं व अन्य कर्मचारी मौजूद थे l समारोह के अंत में पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ विजय कृष्ण व डॉक्टर रेखा साह ने सभी कलाकारों को पुरस्कृत किया l

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  आज स्वर्गीय दान सिंह बिष्ट "मालदार " के 62 वीं पुण्यतिथि 10 सितम्बर के अवसर पर हिमश्री फाउंडेशन एवं न्यू मोंटेसरी स्कूल हल्द्वानी द्वारा एक "पुण्य तिथि स्मृति व्याख्यान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम" का ऑनलाइन आयोजन किया गया.
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad