छात्र-छात्राओं को सिद्ध योग एवं अन्य आध्यात्मिक क्रियाओं के बारे में अवगत कराया

नैनीताल l बुधवार को राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल में नशा उन्मूलन, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ एवं अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र, जोधपुर, राजस्थान के सहयोग से छात्र-छात्राओं को सिद्ध योग एवं अन्य आध्यात्मिक क्रियाओं के बारे में अवगत कराया गया। आज शिविर में अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र, जोधपुर के योगाचार्यों द्वारा सर्वप्रथम योग एवं ध्यान की महत्त्वता पर प्रकाश डाला गया एवं बताया गया की कैसे आध्यात्म की सहायता से शारीरिक रोगों जैसे एड्स, कैंसर, गठिया, ब्लड प्रेशर, टीबी एवं अस्थमा का निराकरण किया जा सकता है। साथ ही मानसिक रोग, नशे की परेशानी/बीमारी को कैसे दूर किया जाए इसे प्रकाश डाला गया । ध्यान को एकाग्रता से जोड़ते हुए अंततः योगाचार्यों ने 15 मिनट का ध्यान समस्त उपस्थित स्टाफ एवं छात्रों को करवाया एवं बताया किंकाइस इससे छात्र अपने स्मरण शक्ति एवं एकाग्रता में इससे अभूतपूर्व वृद्धि कर सकते है।
इस अवसर पर कृते प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा आर्य ने भी ध्यान की महत्त्वता बताते हुए सत्संग केंद्र का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर संस्था परिवार से नीरज वर्मा, नवनीत मिश्र, रूचिता जोशी, राजेश लोहनी, लेनिन पंत, हेमा पंत, गुंजन तिवारी, राधा संस्थागत 120 छात्र छात्राओं के साथ उपस्थित रहे।












