भाजपा विधानसभा नैनीताल की कार्यसमिति संपन्न

नैनीताल l विधानसभा नैनीताल के सभी
चारो मंडलो की कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई l कार्यसमिति बैठक में मुख्य वक्ता के रूप प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी पुष्कर काला का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ बैठक में जिला महामंत्री रंजन बर्गली, नैनीताल विधायक सरिता आर्या , जिला आईटी संयोजक अमित चौधरी जिला सोशल मीडिया संयोजक संजय पांडे ,जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल सहित विधानसभा के चारों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री मंडलों में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य, सभासद गण जिला कार्यकारिणी सदस्य मोर्चों के पदाधिकारी शक्ति केंद्रों के संयोजक बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे….बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष नैनीताल आनंद सिंह बिष्ट के द्वारा की गई… कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक महा जनसंपर्क अभियान भानु पंत व सहयोगी के रुप में मंडल महामंत्री मोहित लाल साह के द्वारा किया गया…..कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में विचार रखे गए. महामंत्री रंजन बर्गली द्वारा संगठन के आगामी कार्यक्रमों में बताया गया.. मुख्य वक्ता पुष्कर काला द्वारा संगठन के क्रियाकिलापो व भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया गया l












