दूषित पेयजल से बिगड़े हालात, सरकार पर लापरवाही का आरोप नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य

नैनीताल संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष शपाल आर्य ने ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण पैदा हुए स्वास्थ्य संकट को लेकर सरकार और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। वक्ता ने कहा कि दूषित पानी के सेवन से बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं और कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ रहा है। संकट के बीच दो बच्चों समेत कुछ लोगों की मौत होने का भी दावा किया गया है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान के लिए वर्ष 2018 में योजना स्वीकृत होने के साथ ही धनराशि का प्रावधान किया गया था, लेकिन वर्षों बीतने के बावजूद योजना धरातल पर शुरू नहीं हो सकी। उन्होंने इसे प्रशासनिक उदासीनता का गंभीर उदाहरण बताते हुए कहा कि यदि समय रहते पेयजल योजना पर काम शुरू कर दिया जाता तो वर्तमान संकट को काफी हद तक टाला जा सकता था। आर्य ने कहा कि दूषित पेयजल से लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे गंभीर प्रभाव के बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सरकार और प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने तथा प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले में सरकार की जवाबदेही तय करेगा और आगामी विधानसभा सत्र में पेयजल योजना में हुई देरी, प्रशासनिक लापरवाही और वर्तमान स्वास्थ्य संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस दौरान बी डी सी सदस्य हिमांशु पांडे ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कोटलिया, श्याम कोटलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल नंदन सिंह बिष्ट, राकेश मेहरा, नमित चन्याल, चंदन जीना, गोविंद , नवल कुमार, सूरज पाण्डे हिमांशु पांडे आदि मौजूद रहे l












