समान आचार संहिता समय की आवश्यकता है -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य


नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने देश भर में सामान आचार संहिता को लागू करने का पुर जोर समर्थन किया है। उन्होने कहा कि जब देश आजाद हुआ तभी सामान आचार संहिता लागू की जानी चाहिए थी। एक देश में सभी नागरिक समान है अतः सभी पर एक साथ नियम लागू होने चाहिए किसी प्रकार का कोई भेद भाव या पक्षपात नहीं होना चाहिए। धर्म व्यक्ति की व्यक्तिगत आस्था तक ही सीमित है। संविधान सभी के लिए बराबर है।
अनिल आर्य ने कहा कि धारा 370 समाप्त करके एवम श्री राम मंदिर निर्माण के लिए मोदी सरकार हार्दिक बधाई की पात्र हैं।
उन्होंने देश भर की समस्त आर्य समाजों, साथ ही सनातन धर्म मंदिरों, हिंदू संगठनों को आह्वान किया कि वह सभी सामान आचार संहिता लागू करने के लिए प्रस्ताव पारित करके केन्द्र सरकार को व गृह मंत्रालय को भेजे व इसके लिए जनजागरण अभियान चलाया जाए। आर्य समाज सामान आचार संहिता लागू करने का समर्थन करता है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज नाैकुचियाताल के प्रांगण में न्याय पचांयत थपलिया महरा गांव का खेल महाकुंभ प्रतियोगिता आयोजन किया गया

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad