युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज नाैकुचियाताल के प्रांगण में न्याय पचांयत थपलिया महरा गांव का खेल महाकुंभ प्रतियोगिता आयोजन किया गया
नैनीताल । युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज नाैकुचियाताल के प्रांगण में न्याय पचांयत थपलिया महरा गांव का खेल महाकुंभ प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्गा दत्त पलाडिया और विशिष्ठ जितेंद्र चनौतिया,हेमा पाण्डेय आदि अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री दुर्गा दत्त पलड़िया और प्रधानाचार्य श्री गोपाल स्वरूप कोहली जी द्वारा दीप प्रज्वलित करके हुई इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई और जिससे पूरा माहौल खेल भावनाओं से सरोवर हो गया।फिर महाकुंभ के दौरान एथलेटिक्स दौड़ , लंबी कूद ऊंची कूद, गोला फेंक,चक्का फेंक,कबड्डी खो- खो, और मुर्गा झपट, खेल स्पर्धाए का आयोजन किया गया
ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्र के खिलाड़ीयों ने जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। विद्यालय के प्राधाचार्य व मुख्य अतिथि ने जी ने उपस्थित खिलाड़ियों को छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल महाकुंभ युवाओं की जमीन स्तर से आगे बढ़ाने और अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तक ले जाने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है उन्हें सभी खिलाड़ियों को खेल को पूरी खेल भावना व अनुशासन के साथ खेलने का आह्वान किया। अण्डर 14 बालक 60मीटर दौड विजय प्रथम कमल द्वितीय हर्षित तृतीय 600 मीटर दौड़ में प्रथम विजय द्वितीय कमल और हर्षित तृतीय कबड्डी बालक प्रथम नौकुचिया ताल द्वितीय जंगलियागांव रहे। बालिका 60 मीटर प्रथम जानकी द्वितीय सरिता तृतीय जियारहे अंडर-19 400 मीटर दौड़ में प्रथम शौर्य द्वितीय प्रियांशु तृतीय गजेंद्र रहे











