मां नयना देवी मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत में भक्त जनों की भीड़ जुटी


नैनीताल l श्री माँ नयना देवी मन्दिर परिसर में चल रही श्री मद देवी भागवत कथा के दूसरे दिन ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को आज श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्यास गद्दी पर विराजमान हल्द्वानी के आचार्य भुवन चन्द्र त्रिपाठी ने संगीतमय रूप में अत्यंत आकर्षक ढंग से भगवती माता की कृपा से विष्णु भगवान के द्वारा मधु-कैटभ दैत्यों के उद्धार का प्रसंग सुनाया गया। भगवान के हयग्रीव अवतार की कथा भी सुनाई गई।
प्रातःकाल के पंचदेव पूजन और देवी पूजन में मंदिर के न्यासी मनोज चौधरी के साथ महेश चन्द्र भट्ट ने सपत्नीक यजमान का दायित्व निभाया। मंदिर परिसर की रमणीक पृष्ठभूमि में स्थानीय लोगों के साथ सैकड़ो पर्यटकों ने भी भागवत कथा का आनंद लिया। मंदिर सलाहकार समिति के सदस्य राजीव दुबे के निर्देशन में श्री माँ नयना देवी मंदिर के फेसबुक पेज पर भी हजारों लोग भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं। श्री माँ नयना देवी मन्दिर अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह और अवैतनिक सचिव हेमन्त कुमार शाह ने बताया कि लोक कल्याण तथा नैनीताल नगर की समस्याओं के निराकरण के लिये काफी समय बाद इतना बड़ा आयोजन किया जा रहा है।
भागवत कथा 28 मई तक जारी रहेगी। 29 मई को मंदिर के 140वें स्थापना दिवस के साथ ही श्री मद भागवत कथा का समापन होगा।