ज्योलिकोट में जलजनित रोगों से निपटने को स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, 13 सितम्बर को विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेष ओपीडी

नैनीताल, । ज्योलिकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों की रोकथाम एवं प्रभावित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जा रही हैं। क्षेत्र में आयोजित विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में 81 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसके साथ ही 50 ब्लड सैंपल लिए गए तथा 5 मरीजों को उपचार हेतु भर्ती किया गया।

ज्योलिकोट पीएचसी का संयुक्त निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट का अपर जिलाधिकारी सौरव असवाल, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, नैनीताल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सरिता आर्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में दवाइयां, बेड, ब्लड सैंपलिंग एवं जांच सामग्री सहित उपचार से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पर्याप्त एवं दुरुस्त पाई गईं। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को उपचार में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा जलजनित रोगों से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'हनुमान अंश' टैक्स-फ्री: सनातन का सम्मान-नागरमहेन्द्र नागर ने जताया धामी सरकार का आभार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में लगातार स्क्रीनिंग, उपचार एवं काउंसलिंग की जा रही है। उन्होंने स्वच्छता को जलजनित रोगों की रोकथाम का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने तथा पानी को उबालकर पीने के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की।

13 सितम्बर को विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेष ओपीडी, सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक

जलजनित रोग से ग्रसित मरीजों के उपचार एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के लिए 13 सितम्बर 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में विशेष विशेषज्ञ ओपीडी आयोजित की जाएगी।

चंदन सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल हल्द्वानी के वरिष्ठ एम.डी. फिजीशियन डॉ. हिमांशु कुमार एवं गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धांत मेहता द्वारा प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड के सहयोग से चेष्टा विकास समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ग्रामीण भारत महोत्सव का समापन

इसके साथ ही सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी से डॉ. सचिन चक्रवर्ती द्वारा भी 13 सितम्बर 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में विशेषज्ञ ओपीडी 1बजे से 3 बजे तक सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

इससे पूर्व 12 सितम्बर 2026 को डॉ. जगदीश भंडारी, सिटी हॉस्पिटल हल्द्वानी एवं उनकी टीम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में विशेषज्ञ ओपीडी सेवाएं प्रदान की गईं।

स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि 13 सितम्बर को उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जलजनित रोग से संबंधित किसी भी स्वास्थ्य समस्या अथवा लक्षण होने पर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लें।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad