विश्व पर्यावरण दिवस पर निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा नगर में चलाया गया सफाई अभियान

नैनीताल। विश्व को वैश्विक प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग के संकट से बचाने के लिए संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त राष्ट्र की थीम ‘बीट प्लास्टिक पोल्युशन’ के विषय अनुरूप, सोमवार को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जिसमे नैनीताल शहर के फ्लैट्स मैदान , माल रोड व नैनीताल झील के किनारे सफाई व वृक्षा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ नैनीताल के नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी व नगर पलिका अधिशासी अभियंता अलोक उनियाल व दिल्ली से आए संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमेन आर० के० कपूर व संत निरंकारी मिशन जसपुर जोन के जोनल इंचार्ज राज कपूर व बरेली जोन के जोनल इंचार्ज संजीव कुमार द्वारा सयुक्त रूप से वृक्ष लगा कर किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत मिशन की प्रार्थना के साथ हुई जिसमे मिशन के सभी सवयंसेवक एकत्रित हुए। कार्यक्रम में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन व संत निरंकारी मिशन के हजार सवयंसेवक की नीली टी-शर्ट एवं टोपी व संत निरंकारी सेवादल के भाई बहन खाकी वर्दी में सेवारत रहें । साथ ही भक्तों और संबंधित शहरों के निवासियों के संग मिलकर वृक्षारोपण और स्वच्छता का मेगा अभियान चलाया जिसमें प्रकृति को स्वच्छ, निर्मल और सुंदर बनाने में अपना सहयोग दिया ।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि यह मिशन मानव सेवा के लिए हमेशा आगे रहता है उन्होंने कहा कि जितने भी इस मिशन से जुड़े हुए भक्त है व निस्वार्थ भाव से मानव सेवा के प्रति हमेशा प्रयासरत रहते है कहा की पर्यावरण दिवस पर पूरे नैनीताल शहर की सफाई करके शहर को हराभरा और सौंदर्यीकरण बनाने में मिशन ने भरपूर सहयोग किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएलआई और 5-डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

वही संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमेन आर० के० कपूर ने बताया कि मिशन के युवा स्वयंसेवक ‘बीट प्लास्टिक पोल्युशन’ की थीम पर नुक्कड़ नाटिकाओं (नुक्कड़-नाटक) का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण संकट के प्रति जागरूक किया । नो प्लास्टिक यूज, बीट एयर पॅाल्यूशन, स्वच्छता और वृक्षारोपण के इस संदेश पर ज़ोर देने के लिए सभी स्वयंसेवक तख्तियां एवं बैनर का उपयोग कर मानव श्रृंखला बनायीं गयी । साथ ही हिल स्टेशन पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु कपड़ो के थैलों का वितरण भी किया गया ।
इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगो को ‘पर्यावरण संरक्षण’ के लिए शपथ भी दिलवाई गयी ।
इसी क्रम में नैनीताल जिले के जोनल इंचार्ज पी० एस० चौधरी जी ने बताया की संत निरंकारी मिशन निरंतर आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ मानवता की सेवा में स्वयं को प्रतिपल समर्पित करता आ रहा है। इन सेवाओं में मुख्यतः वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविरों का आयोजन इत्यादि प्रमुख है। इसके अतिरिक्त समाज के उत्थान हेतु महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक मागर्दशन देने के लिए अनेक कल्याणकारी परियोजनाओं को भी संचालित करता आ रहा है। अपनी इन निःस्वार्थ सेवाओं के लिए मिशन विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा सराहा गया है और परमार्थ हेतु यह सभी सेवाएं सत्गुरु के निर्देशन में निरंतर जारी है।