एस्ट्रो पाठशाला के माध्यम से बच्चों को जानकारी दी गई

नैनीताल। सेंट मेरी कॉन्वेंट कॉलेज विद्यालय तल्लीताल द्वारा रामा मोन्टेशरी विद्यालय को आमंत्रित किया था। जिसमे कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। एस्ट्रो पाठशाला, द्वारा परिकल्पित खगोलीय विज्ञान व अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों को शिक्षित करने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने पृथ्वी पर जीवन के विकास ब्रह्मांड में हमारे स्थान के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।
बच्चो ने स्वयं टेलिस्कोप बनाकर सूर्य का अध्ययन किया। कार्यशाला विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में सफल रही। विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह व रोचक ढंग से इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। एस्ट्रो पाठशाला का विद्यर्थियों व शिक्षिकाओं ने इस आयोजन के लिए रामा मोंटेसरी के प्रबंधक द्वारा सेंट मैरी कॉन्वेंट की प्रधानाचार्य सिस्टर मंजूषा का आभार व्यक्त किया है l












