हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्जुन रावल ने किया सफल ऑपरेशन

नैनीताल l मन में अगर काम करने की प्रबल इच्छा हो तो सीमित संसाधनों से भी अमिट छाप छोड़ी जा सकती है। नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अर्जुन रावल ने भी यही कर दिखाया। चिकित्सकों ने बीते 6 वर्ष से कूल्हा जाम होने के कारण परेशान मरीज का दो घंटे में कूल्हा प्रत्यारोपण करने में सफ लता हासिल की है। यह अस्पताल में किया गया पहला सफ ल कूल्हा प्रत्यारोपण है। चार से पांच लाख खर्च वाला आपरेशन आयुष्मान कार्ड से करवाकर मरीज ने भी अस्पताल प्रबंधन का आभार प्रकट किया है। जिला अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक मनोरा निवासी योगेश कुमार बीते 6 वर्ष से कूल्हे में दर्द के कारण उठ बैठ व चल नहीं पा रहे थे। हल्द्वानी में सरकारी व तमाम निजि अस्पतालों में जांच व उपचार के बाद भी उन्हें लाभ नहीं मिला। एक माह पूर्व जब वह उपचार के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचे। जहां एक्सरे करने पर चिकित्सकों ने गठिया बात के कारण कूल्हा जाम हो जाने की समस्या बताई। साथ ही कूल्हा प्रत्यारोपण की सलाह दी। योगेश की मानें तो जब वह प्रत्यारोपण के संबंध में निजी अस्पतालों में पूछताछ को गए तो कही तीन तो कही चार से पांच लाख खर्च की बात अस्पताल वालों ने कहीं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह रुपयों का इंतजाम नहीं कर सके। जिसके बाद वह आपरेशन को बीते सप्ताह बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचे भर्ती करने के बाद तीन- तीन चिकित्सकों व अन्य स्टाफ ने करीब दो घंटे में उनका कूल्हा प्रत्यारोपण करने में सफलता हासिल की। आपरेशन के 6 दिन बीतने के बाद वह अब चलने लगे है हालांकि एहतियातन अभी उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती रखा गया है। दूसरी ओर डॉ अर्जुन रावल ने बताया कि मरीज को एनकेलुसिंग स्पांडिलाइटिस की समस्या थी। जिसके गठिया बात भी कहते हैं। इस बीमारी में घुटनों व कमर में ही समस्या आती है मगर कुछ मामलों में इसका असर कूल्हे पर होने के कारण कूल्हे की हड्डी जोड़ से चिपक जाती है। जिसका प्रत्यारोपण ही एकमात्र उपचार है आयुष्मान कार्ड से मरीज का नि:शुल्क आपरेशन का लाभ दिया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  जन जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत रामगढ़ विकास खण्ड के न्याय पंचायत बोहराकोट के विभिन्न ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों/क्षेत्रीय जनता को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बहुद्देशीय शिविर का आयोजनकिया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad