आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर द्वितीय दिवस महर्षि दयानंद युग दृष्टा थे – आर्य रविदेव गुप्ता हंसना स्वस्थ जीवन का आधार -योगगुरू जितेन कोही

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 44, नोएडा में डॉ. अमिता चौहान व डॉ. अशोक कुमार चौहान के सानिध्य में चल रहे
“आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर” के द्वितीय दिवस सम्बोधित करते हुए वैदिक विद्वान् आर्य रवि देव गुप्ता ने कहा कि महर्षि दयानंद युग दृष्टा थे उन्होने अपनी सोच से समाज की दिशा बदल डाली। उनकी छाप हर क्षेत्र में दिखाई देती है पाखण्ड अंधविश्वास, कुरीतियों पर सीधा प्रहार किया और तर्क शक्ति का विकास किया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा अनेकों नौजवान उनसे प्रेरणा लेकर आजादी के आन्दोलन में कूद पड़े। आज महर्षि दयानंद सरस्वती से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शो संदेशों को घर घर पहुंचाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान की छात्रा पूजा गुप्ता ने सी एस आई आर नेट की परीक्षा में सफलता हासिल की है

हास्य योग गुरु जितेन कोही ने सुन्दर हास्य योग करवाए उन्होने कहा कि हंसी स्वस्थ जीवन का आधार है अतः हंसने मुस्कराने की आदत बनाए। हंसता मुस्कराता चेहरा सबको अच्छा लगता है।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि चरित्रवान युवा राष्ट्र की संपति है हम संस्कारित भावी पीढ़ी का निर्माण करेगे।
आर्य गायक रमेश चंद्र स्नेही, पिंकी आर्या के मधुर भजन हुए। यज्ञ आचार्य मनोज शास्त्री ने करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  तल्लीताल में हर्शल्लास से गणेश महोत्सव का शुभारंभ

शिक्षको योगेन्द शास्त्री, सौरभ गुप्ता, नसीब सिंह, वीरेन्द्र आर्य, विकास कुमार ने योगासन प्राणायाम, लाठी, बाक्सिंग आदि आत्म रक्षा शिक्षण दिया।
प्रमुख रूप से विजय खुराना, रामकुमार आर्य,अरूण आर्य, त्रिलोक सिंह, गौरव झा, कैप. रोहित कपूर, रामदेव आर्य आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad