विश्व पर्यावरण दिवस पर “समर कैंप” में फूल पत्तियों से उकेरे कला कृतियां



नैनीताल l शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (1988) के तत्वावधान में राजकीय इंटर कालेज, डोभालवाला परिसर में निर्धन छात्र-छात्राओं हेतु समर कैंप “एक छोटी सी छलांग में स्वामी एस. चन्द्रा ने प्रार्थना के पश्चात् सभी को विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर शुभ कामनायें प्रेषित करते हुये सभी को “विश्व पर्यावरण दिवस” पर छोटे बच्चों ने फूल पत्तियों का चयन कर चित्रों में रंग भरने, बड़े बच्चों को जल, जंगल, ज़मीन को चित्र के माध्यम से बना कर 10 लाइन लिखने को कहा, साथ ही बच्चों ने गढ़वाली नृत्य चेत कि चेत्वाली..,सरस्वती वन्दना, राजस्थानी लोक नृत्य घूमर सिखाया गया,
ओलम्पस हाई स्कूल के शिक्षक सर्वश्री सर्वश्री आनंद कन्डारी, श्रीमती बीना शर्मा, श्रीमती प्रेरणा जी, श्रीमती रेनुका जी, बीएड प्रशिक्षु अमित कुमार, अमित कुमार -2, सुश्री हेमलता, सुश्री कंचन आर्य, शैलेश वर्मा एवं श्रीमती गायत्री भंडारी, श्रीमती अंजली रावत, श्रीमती वाणी गेरा ने बच्चों को अंग्रेजी के शब्दों को समझने में होने वाली परेशानी को समझाया, मिट्टी तथा कागज के उपर कला कृतियां बनवाई
एक जून से प्रतिदिन “युवा शक्ति नव सृजन समिति” की ओर से गोविन्द सिंह कठैत जी ने छात्र-छात्राओं के लिए में बच्चों को प्रति दिन अल्पहार दिया जा रहा है, शिविर को सफल बनाने में संयोजक-स्वामी एस. चन्द्रा, ऊमेश्वर सिंह रावत, गोविन्द कठैत, आनंद क्षेत्री ने सहयोग किया.

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  पं. गोविन्द बल्लभ पंत जन्म दिवस समारोह समिति, नैनीताल द्वारा भारत रत्न, महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक एवं समाज सुधारक पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में शिल्पकार सभा के वर्तमान अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्रा को विशेष रूप से तथा शिल्पकार सभा नैनीताल को उसके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं समाजहित में योगदान के लिए सम्मानित किया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad