6 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा

नैनीताल l श्री राम सेवा दल द्वारा 6 अप्रैल श्री “हनुमान जन्मोत्सव” को 11:00 बजे श्री भगवा ध्वज का ध्वजारोहण मल्लीताल फ्लैट्स में किया जाएगा,उसके उपरांत 51 किलो के लड्डू का भोग लगाकर श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन 1:00 बजे से किया जाएगा । सभी राम भक्तों से इन सभी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है l इस भंडारे व अन्य कार्यक्रमों को सफल बनाने की कृपा करें। इस मौके पर श्री राम सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार व श्री राम सेवा दल के सचिव अनिल ठाकुर व तरुण लूथरा कोषाध्यक्ष, विनोद सोनकर, राहुल,नितिन कार्की उपस्थित रहे
l
Advertisement












