राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

नैनीताल l राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, नैनीताल एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मदन मेहरा, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक श्री मनोज बाबू, काउंसलर एवं मनोचिकित्सक डा0 मेघना परवाल, सामाजिक कार्यकर्ता श्री हरेंद्र कठायत, देवेंद्र बिष्ट, पवन कुमार एवं दीवान बिष्ट जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यशाला में छात्र छात्राओं को कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष की थीम “we need food not tobacco” पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा समाज में व्याप्त नशे से प्रभावित लोगों को समाज की मुख्य धारा से किस प्रकार जोड़ा जाए इस विषय पर प्रकाश डाला गया । साथ ही कोटपा एक्ट 2003 के तहत विभिन्न धाराओं के बारे में छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण किस प्रकार जनपद कार्य कर रहा है इस विषय पर भी विस्तारपूर्वक बताया गया। अंत में संस्था परिसर में एक फलदार वृक्ष भी रोपित किया गया।
संस्था से कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रतिभा आर्या, आनंद सिंह बिष्ट विभागाध्यक्ष बेसिक साइंस, नवनीत मिश्र व्याख्याता आई टी, जया बोहरा व्याख्याता मैकेनिकल, राजेश लोहनी व्याख्याता आई टी, कविता नेगी व्याख्याता सिविल, सुभाष पांडेय कर्मशाला अनुदेशक, जानकी बिष्ट कंप्यूटर प्रोग्रामर संस्थागत 150 छात्र छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।












