भाजपा के एक शिष्टमडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

नैनीताल । भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा नगर के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी वंदना सिंह को मेट्रोपोल पार्किंग के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने कहा कि मेट्रोपोल पार्किंग संचालन बिना टेंडर के किया जा रहा है। कहा कि उपरोक्त पार्किंग स्थल का टेंडर कराकर पार्किंग संचालन कराया जाए। जिससे सरकारी धन की हानि रोकी जा सकें।
कहा कि मेट्रोपोल में शहर का कूड़ा इकठ्ठा कर हल्द्वानी भेजा जाता है। मेट्रोपोल में कूड़ा इकठ्ठा किये जाने से वहां दुर्गंध फैलती है। मामले में उन्होंने कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उमेश भट्ट, अरविंद पडियार, दया किशन पोखरिया, रोहित भाटिया मौजूद रहे।