1.95 करोड़ में छूटा लेकब्रिज चुंगी का ठेका


नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल की ओर से निविदा प्रक्रिया आयोजित कर नैनीताल शहर में प्रवेश को लेकर लेकब्रिज चुंगी का ठेका एक साल के लिए आवंटित कर दिया गया है। इस बार चुंगी का ठेका एक करोड़ 95 लाख 61 हजार में बिडर नवीन अग्रवाल के नाम पर रहा।
नगर पालिका के लेखाधिकारी दीपक बुधलाकोटी ने बताया कि निविदा प्रक्रिया में तीन टेंडर शामिल हुए। जिसमें दीवान सिंह फर्त्याल एवं राजेंद्र बगड़वाल ओर से दाखिल की गई निविदाएं तकनीकी रूप से असफल रही। जिसके चलते टेंडर नवीन अग्रवाल के नाम एक साल की अवधि के लिए जारी कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बिडर की ओर से कुल धनराशि की एक तिहाई संयोजन राशि जमा करने के बाद उन्हें लेकब्रिज चुंगी के संचालन को लेकर आवंटन कर दिया गया है। निविदा प्रक्रिया में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, सीएमओ डॉ. रश्मि पंत की निगरानी में जारी स्वास्थ्य सेवाएं, 383 लोगों की जांच, 54 ब्लड सैंपल लिए; 3 मरीज भर्ती, दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी लिया मरीजों का हाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad