जिले की नवनियुक्त जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया

नैनीताल l जिले की नवनियुक्त जिलाधिकारी वंदना सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण कर लिया है l इससे पूर्व वह अल्मोड़ा जिले की जिलाधिकारी थी l नवनियुक्त जिलाधिकारी वंदना सिंह नैनीताल जिले में इससे पहले कई पदों पर कार्य कर चुकी हैं उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी l शनिवार की सुबह उनके यहां पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया l