भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मण्डल द्वारा शनिवार को महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने विभिन्न प्रबुद्ध एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के आवास जाकर मुलाकात की

नैनीताल l भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मण्डल द्वारा शनिवार को महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री (भारत सरकार) अजय भट्ट एवम विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्य के दिशा-निर्देशन में और मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट और कार्यक्रम संयोजक दयाकिशन पोखरिया के नेतृत्व में शनिवार को नगर में विभिन्न प्रबुद्ध व पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के आवास में जाकर जन संपर्क अभियान किया जन संपर्क अभियान के तहत जिन विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क किया उनमें पद्मश्री अनूप साह , पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत जी, पूर्व में जूनियर इंडिया हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके श्री नरेंद्र सिंह बिष्ट और ललित साह और व्यापार मंडल अध्यक्ष तल्लीताल मारुति नंदन साह के आवास में जाकर संपर्क कर के केंद्र सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया….संपर्क करने वालों में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्री गोपाल सिंह रावत,वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सिंह पडियार,महामंत्री मोहित लाल साह, सभासद मनोज साह जगाती, सभासद मनोज जोशी, भानु पंत, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट,वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती विमला अधिकारी, श्रीमती जीवंती भट्ट, मनोज कुमार, रोहित भाटिया, विक्रम रावत, संतोष कुमार, दीपिका बिनवाल, कविता साह गंगोला समेत भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे l