बूथ सशक्तिकरण के अंतर्गत विधायक श्रीमती सरिता आर्या के सानिंध्य व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र अपर माल की बैठक संपन्न

नैनीताल l शक्ति केंद्र अपर माल की बैठक खजान डंगवाल के आवास पर संपन्न हुई जिसमें किंडर गार्डन, जिला पंचायत ,सी आर एस टी तथा कैंट आदि बूथ कक्षों क्रमशः 104, 105, 106 ,77 , व 117 के बूथ अध्यक्ष नियुक्त किए गए जिनमें, महेश अधिकारी ,मनोहर कार्की ,पूरन सिंह, बिष्ट तथा बहादुर सिंह बिष्ट व नवनीत नेगी को बूथ अध्यक्ष बनाया गया। यहां राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रतिलिपि को अशोक तिवारी, लाल सिंह बिष्ट व उमेश भट्ट द्वारा पढ़कर सुनाया गया। कार्यक्रम के दौरान
मुकेश साह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर दया किशन पोखरिया, अशोक तिवारी, लाल सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह बिष्ट, तेज सिंह नेगी, खजान डंगवाल, भूपेंद्र बिष्ट, उमेश भट्ट, (शक्ति केंद्र संयोजक) सोनू साह, (शक्ति केंद्र प्रभारी) संतोष कुमार, आयुष भंडारी, मोहित लाल साह महेश अधिकारी ,विवेक वर्मा, बालम सिंह विक्रम सिंह ,मनोहर कार्की आदि उपस्थित थे l कार्यक्रम का संचालन अशोक तिवारी ने किया।












