केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के नैनीताल केंद्र के द्वारा आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को नंदा देवी महोत्सव के उपलक्ष पर रामसेवक सभा नैनीताल में एक लघु नाटिका का मंचन किया गया
नैनीताल । केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के नैनीताल केंद्र के द्वारा आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को नंदा देवी महोत्सव के उपलक्ष पर रामसेवक सभा नैनीताल में एक लघु नाटिका का मंचन किया गया। नाटक का शीर्षक पुनर्वास की आस , एक नशा मुक्ति पर आधारित नाटक था जिसका की मंचन आज रामसेवक सभा नैनीताल में किया गया ,नाटक के द्वारा समाज में बढ़ रहे नशे के प्रति लोगों को सतर्क व जागरूक करने का उद्देश्य रहा,
नाटक की लोगों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई, इस नाटक में केंद्रीय संचार ब्यूरो के कलाकार भास्कर जोशी, गोपेश सिंह ,श्रद्धा गुरुरानी तिवारी , आनंद सिंह , शर्मिष्ठा बिष्ट, दीपा जोशी, व शोभा चरक ने अभिनय किया। साथी ही विभाग के दीपक शर्मा और भूपेंद्र जड़ौत कार्यक्रम में उपस्थित रहे।












