सवारी को लेकर दो नावन चालक आपस में भिड़े हुई हाथापाई

नैनीताल l सरोवर नगरी में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है l जिससे नाव चालकों समेत अन्य पर्यटन से जुड़े कारोबारियों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है l मंगलवार को दोपहर के वक्त जब बारिश थमी तब नाव चालक अपने अपने नौकाओं के लिए सवारी ढूंढने लग गए l नाव चालक सवारी को लेकर आपस में भिड़ गए तथा दोनों में जमकर हाथापाई हो गई इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ हो गई आसपास के व्यवसायियों ने दोनों को समझाया तब जाकर मामला शांत हुआ l उसके बाद भी दोनों एक दूसरे से गाली गलौज करने लग गए l दोनों नाव चालकों के झगड़े को देखने के लिए काफी भीड़ जुट गई l बाद में दोनों वहां से चले गए l मामला पंत पार्क का है l












