नव वर्ष पंचाग पर त्रिवेणी कला केंद्र ने किया ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन

नैनीताल। बुधवार को त्रिवेणी कला केंद्र ने परमा शिव लाल दुर्गा शाह धर्मशाला में ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया।
जिसमे नगर के 9 विद्यालयों की 71 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मोहन लाल शाह बालिका विद्या मंदिर,मोहन लाल शाह विद्या मंदिर, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, निशांत स्कूल,नरेंद्र लाल शाह जगती सरस्वती विद्या मंदिर, बिशप शा, राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल और डीसीबी कॉलेज के छात्राओं ने भाग लिया l
ओपन ग्रुप में 20 महिलाओ ने भी प्रतिभाग किया।
त्रिवेणी कला केंद्र की अध्यक्ष हेमा नेगी ने बताया कि हिंदू पंचाग के अनुसार सन 2080 चल रहा है और कुमाऊनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए 2006 से वह ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं और हर साल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की संख्या बढ़ते जा रही है।
प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग मैं प्रथम स्थान सिद्धि, दूसरा योगिता, तृतीय नेंसी रावत नहीं प्राप्त किया l
जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान दिव्या भारती, दूसरा दित्या भंडारी, तीसरा स्थान सोनिया रावत नहीं प्राप्त किया l
ओपन ग्रुप में प्रथम स्थान हेमा पालीवाल, दूसरा चम्पा नेगी तथा तीसरा स्थान दीपा नयाल ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में त्रिवेणी कला केंद्र से जुड़े लोग जुड़े हुए थे l












