राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर प्रहलाद सिंह के निधन पर कर्मचारी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सोमवार l राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह के देहावसान पर सोमवार को कर्मचारी नेताओं द्वारा वर्चुअल बैठक कर गहरा शोक व्यक्त किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता कर रहे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद नैनीताल के संरक्षक बहादुर सिंह बिष्ट ने कहा कि ठा प्रह्लाद सिंह की मृत्यु से राज्य के कर्मचारियों को एक अपूरणीय क्षति हुई है। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष असलम अली ने कहा कि ठा प्रह्लाद सिंह ने कर्मचारियों के हितों के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। बैठक में परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल ने कहा कि ठा प्रह्लाद सिंह के कुशल नेतृत्व में किए गए आंदोलन की परिणिति ही है कि आज समाज में कर्मचारी वर्ग एक सम्मान की स्थिति में है। बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वर्ष 2013 में उनके कुशल नेतृत्व में किए गए एतिहासिक आन्दोलन से तत्कालीन सरकार को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया था। तथा कर्मचारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका का सरकार को एहसास कराया। सभी ने उनके द्वारा किए गए कार्य को याद कर उनके देहावसान पर गहरा दुख व्यक्त किया।
वर्चुअल बैठक में परिषद के कोषाध्यक्ष रमेश कंनवाल , तनवीर असगर, शशि वर्धन, कमल जोशी, जगदीश सिंह बिष्ट ,कुंवर सिंह जलाल , आनन्द पाण्डेय, प्रमोद कुमार शर्मा, गोपाल राम, आनंद सिंह जलाल, विनोद कुमार भट्ट, जगमोहन रौतेला, गणेश सिंह, दीपक बिष्ट इसरार बेग त्रिलोक, सिंह रौतेला, तथा कुंवर सिंह बगड़वाल सहित कई कर्मचारी नेताओं ने प्रतिभाग किया।