तृतीया दिवस छात्र-छात्राओं ने शिविर में अपने बनाये हुये अनैक प्रकार के चित्र एवं कलाओं का रख-रखाव सीखा



नैनीताल l शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (1988) के तत्वावधान में राजकीय इंटर कालेज, डोभालवाला के परिसर में निर्धन छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास हेतु 13 दिवसीय समर कैंप “एक छोटी सी छलांग” के तृतीय दिवस 31 मई को शिविर में बच्चों द्वारा बनाये गये विभिन्न पोस्टर और अन्य कलाओं का विभिन्न चित्रों का प्रदर्शन किया, खेल-खेल में बौधिक शक्ति का प्रदर्शन कराया गया, कहानी के माध्यम से बच्चों को जल्दी समझाया जा सकता है,
सुबह प्रार्थना अभ्यास के साथ ही योग एवं पौराणिक खेल कराया गया,
स्वामी एस. चन्द्रा ने बताया समर कैम्प में कल 1 जून से छात्र-छात्राओं के अलग अलग मंडल के रुप में अध्ययन कराया जायेगा, ज़िससे छोटे ग्रुप में बात को सही तरीके से प्रशिक्षण दिया जा सकेगा, “एक छोटी सी छलांग” समर कैम्प में बच्चों को उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा को दर्शाया जा सके. साथ ही बच्चों को प्रति दिन अल्पहार दिया जा रहा है, बच्चों नृत्य करके ख़ुशी जाहिर की ,
समर कैम्प के संयोजक-स्वामी एस. चन्द्रा, अनूप बडोला, अशोक कुमार मिश्रा, श्रीमती ममता उनियाल, श्रीमती उषा थपलियाल, अमित कुमार, सचिन, सुश्री हेमलता, सुश्री कंचन आर्य, शैलेश कुमार, अनन्या त्यागी, ऊमेश्वर सिंह रावत, दिव्यांशू त्यागी, आनंद क्षेत्री ने सहयोग किया.