यातायात निरीक्षक ने दो दिन में 30 वाहन सीज किए

नैनीताल। पर्यटन सीजन के चलते नैनीताल में सड़‌क किनारे पार्क वाहनों के कारण लग रहे जाम पर पुलिस सक्ष्त हो चुकी ‌है। पु‌लिस ने अभियान चलाते हुए सड़क किनारे खड़े लगभग 30 वाहनों को सीज कर दिया है।
बतादें कि पर्यटन सीजन के चलते हजारों वाहन रोजाना नैनीताल पहुंच रहे हैं। नगर में पार्किंग व्यवस्था न होने के चलते पर्यटकों समेत स्थानीय लोग भी सड़क किनारे वाहन पार्क कर छोड़ जा रहे हैं। जिसके चलते सड़कों में कई बार जाम लग रहा है। जिसको लेकर यातायात पुलिस सख्त हो चुकी है। बीते एक सप्ताह से यातायात पुलिस ने लगातार अभियान चला दिया है। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने लोगों से सड़क किनारे वाहन पार्क न करने की बात कही। उसके बाद भी लोगों ने सड़कों ‌किनारे वाहन पार्क करने नहीं छोड़े। जिसके बाद यातायात पुलिस ने सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के ‌खिलाफ कारवाई शुरू कर दी है। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि बीते शनिवार व रविवार अभियान चलाकर उन्होंने 30 से ज्यादा दो प‌ंहिया और चार पहिंया वाहन सीज कर दिए हैं। वहीं 60 से ज्यादा चालान किये।