महंगी कार से पर्यटक ने सड़क में गुटका थूका पुलिस ने साफ करवाया

नैनीताल। नैनीताल घूमने आ रहे यूपी के एक पर्यटक को सड़क में गुटका थूकना महंगा पड़ गया। मौके पर मौजूद एसओ ने पर्यटक को फटकार लगाई तो पर्यटक ने माफी मांगते हुए भीड़ के बीच सड़क से गुटके की पीक पानी से साफ की।

रविवार को पर्यटकों को आवक के चलते रूसी बाईपास में साढ़े दस बजे से ही भीड़ लगी हुई थी। पुलिस व्यवस्थाओं में जुटी हुई ही थी इस दौरान यूपी नम्बर की एक महंगी कार में सवार एक पर्यटक कार का सीसा नीचे कर गुटखे की पिचकारी बीच सड़क पर मार दी। जिस पर मौके पर मौजूद एसओ रोहिताश सिंह सागर ने पर्यटक का वाहन रोक उसको फटकार लगाई। इस पर पर्यटक बात को टालते हुए गाड़ी आगे बढ़ाने लगा और पुलिस को ही उल्टा समझाने लगा। जिस पर एसओ ने पर्यटक को रोककर चालान करने की बात कही। तभी कार में बैठे अन्य पर्यटकों ने एसओ से माफी मांगते हुए अपनी गलती मान ली। जिसके बाद पर्यटकों ने पानी की बोतल खरीदकर सड़क में पड़ी गुटखा की पीक साफ कर दी। इस दौरान अन्य पर्यटकों ने पुलिस के कार्य की सराहना की। एसओ रोहिताश सिंह सागर में बताया कि इससे पहले सड़क पर गुटखा या पान खाकर थूकने वाले कई पर्यटकों का चालान किया जा चुका है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है : मुख्यमंत्री सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad