रामनवमी पर नगर के विभिन्न मंदिरों में उमड़ी भक्त जनों की भीड़

नैनीताल l रामनवमी पर गुरुवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में भक्त जनों की भीड़ उमड़ी रही इस दौरान भक्तजनों ने मंदिर में पूजा अर्चना की साथ ही कन्या पूजन भी किया नगर के मां नैना देवी मंदिर ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर शनि मंदिर गोलू देवता मंदिर शिव मंदिर माल रोड स्थित शिव मंदिर हनुमानगढ़ गुफा महादेव गंगनाथ मंदिर मनसा देवी मंदिर सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से भक्त जनों की भीड़ उमड़ी हुई थी l नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भक्त जनों की लंबी लाइन लगी हुई थी वही मंदिर में ट्रस्ट द्वारा रामनवमी के मौके पर हवन भी किया गया l यहां पहुंचे सैलानियों ने भी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की घर-घर में लोगों ने कन्या पूजन भी किया l












