समर कैंप के छठे दिवस अंग्रेजी मैं उच्चारण बातचीत आदि का प्रशिक्षण दिया गया

नैनीताल l शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (1988) के तत्वावधान में राजकीय इंटर कालेज, डोभालवाला के परिसर में निर्धन छात्र-छात्राओं हेतु समर कैंप “एक छोटी सी छलांग” में ओलम्पस हाई स्कूल के शिक्षक आनंद कन्डारी, श्रीमती बीना शर्मा, श्रीमती प्रेरणा, श्रीमती रेनुका द्वारा अंग्रेजी में उच्चारण, बातचीत आदि का प्रशिक्षण दिया गया l बीएड प्रशिक्षु अमित कुमार, अमित कुमार -2, सुश्री हेमलता, सुश्री कंचन आर्य, शैलेश वर्मा ने खेल-खेल में छोटे बच्चों को वाक्य बनाने सिखाया, स्वामी चंद्रा ने बच्चों ने रंगों का चयन कर चित्रों में रंग भरे, सुश्री शिवानी रावत ने राजस्थानी लोक नृत्य घूमर सिखाया, एक जून से प्रतिदिन “युवा शक्ति नवसृजन समिति” की ओर से गोविन्द सिंह कठैत जी ने छात्र- छात्राओं के लिए में बच्चों को प्रति दिन अल्पहार दिया गया स्वामी ने बताया सभी बच्चों को एक दिन स्वीमिंग के लिये ओलम्पस हाई स्कूल की सहायता से घूमने हेतु ले जाया जायेगा. शिविर संयोजक-स्वामी एस. चन्द्रा, ऊमेश्वर सिंह रावत, अभ्यंश चन्द्रा, गोविन्द कठैत, आनंद क्षेत्री ने सहयोग किया l














