तल्लीताल स्थित लेक ब्रिज पर पालिका का कब्जा

नैनीताल l नगर के तल्लीताल स्थित लेक ब्रिज पर बीती रात्रि 12:00 बजे से नगरपालिका ने अपना कब्जा ले लिया है l नगर पालिका ने लेक ब्रिज के लिए दो बार टेंडर निकाले थे पहली बार टेंडर निरस्त हो गया था जबकि दूसरी बार पालिका ने 31 मार्च को टेंडर प्रक्रिया फिर से खोली थी लेकिन शुक्रवार को भी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी जिसके बाद नगर पालिका ने बीती रात्रि लेक ब्रिज को अपने कब्जे में ले लिया है l पालिका द्वारा शनिवार को फिर से लेक ब्रिज के टेंडर खोले जाएंगे यदि आज टेंडर खुल जाएंगे फिर संबंधित ठेकेदार गोपालिका लेक ब्रिज सौंप देगी l रात्रि 12:00 बजे नगरपालिका के कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा दीपराज आदि ने वर्तमान ठेकेदार से लेक ब्रिज को अपने कब्जे में लिया l