संस्था ने मालदेवता में स्वच्छता अभियान चलाया

नैनीताल l।आज युवा-शक्ति नवसृजन समिति एव डी. डब्लू.टी. बीएड कॉलेज के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं के साथ मिल कर माल देवता पर्यटक स्थल पर नदी के आस पास जो प्लास्टिक का कूड़ा- करकट पडा रहता है, उसको और उसके ही पास से द्वारा गांव को जाने वाली सड़क के किनारे भारी मात्रा में पड़ी प्लास्टिक की बोतले और प्लास्टिक की पन्नियां आदि चीजों को एकत्र कर उसे पॉली बैग मे डाल कर नगर निगम की गाड़ी में डलवाया।
संस्था के सचिव गोविन्द सिंह कठैत ने बताया कि आज कल एक फेशन सा बन गया है, कहीं भी पर्यटन स्थल में खाने-पीने की चीजों का प्रयोग करके कुडे का ढ़ेर लगा देते हैं, संस्था का प्रयास है कि युवाओं का सहयोग लेकर आगे भी स्वच्छता अभियान जारी रखेंगे,
स्वच्छता अभियान मे समिति के गोविंद सिंह कठैत (सचिव), सूरज खत्री (उपाध्यक्ष), इन्दु शेखर सेमवाल (कोषाध्यक्ष) सतेंद्र रावत (सह-सचिव) जोत्सना सेमवाल (सदस्य) और बीएड की छात्रा डॉली, उपासना जोशी, पारुल नौटियाल मौजूद थे।












