समर कैंप” में भविष्य के चिन्तन को कला के माध्यम से सीखा

नैनीताल l शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (1988) के तत्वावधान में राजकीय इंटर कालेज, डोभालवाला परिसर में निर्धन छात्र-छात्राओं हेतु समर कैंप “एक छोटी सी छलांग में छोटे- छोटे बच्चों ने प्रार्थना की तथा तीलू रौतेली हाऊस में शिक्षिका श्रीमती बीना शर्मा, गौरा देवी हाऊस- सुश्री रेनुका जी, माधो सिंह भण्डारी- सुश्री प्रेरणा जी, वीर शिवाजी-शिक्षक आनंद कन्डारी ने बच्चों को भविष्य के लिए सचेत रहने और उसकी चिंता करने के लिए पढाई कितनी ज़रूरी है काउन्सिलिंग की क्योंकी स्लम एरिया के कुछ बच्चों में पढाई के लिए गंभीरता नज़र नही आती, इसलिए चित्रों के माध्यम से समझाया गया, साथ ही बच्चों ने सरस्वती वन्दना, गढ़वाली नृत्य चेत कि चेत्वाली.., लोकनृत्य घूमर सिखा,
ओलम्पस हाई स्कूल के शिक्षकों के अतिरिक्त बीएड प्रशिक्षु अमित कुमार, सुश्री हेमलता, सुश्री कंचन आर्य, शैलेश वर्मा एवं श्रीमती लीना पटेल ने बच्चों को अंग्रेजी, कला, खेल के साथ ही मिट्टी तथा कागज के उपर कला कृतियां बनवाई,
“युवा शक्ति नव सृजन समिति” की ओर से गोविन्द सिंह कठैत जी ने छात्र-छात्राओं के लिए में बच्चों को प्रति दिन अल्पहार दिया जा रहा है, आज अधिवक्ता प्रक्षिक्षु सन्नी जी के द्वारा बच्चों के लिये जल-पान कराया गया, शिविर को सफल बनाने में संयोजक- स्वामी एस. चन्द्रा, ऊमेश्वर सिंह रावत, गोविन्द कठैत, अभ्यन्श चन्द्रा, आनंद क्षेत्री ने सहयोग किया. स्वामी जी ने सभी सहयोगी साथियों का आभार व्यक्त किया.












