भक्तों ने किया सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ


नैनीताल। श्रीराम सेवक सभा परिसर में शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। नैनीताल और हल्द्वानी से राम और हनुमान भक्त जिनमें पुरुष, महिलायें, युवा शामिल रहे। उन्होंने भजन-कीर्तन किए।

इस मौके पर श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह और महासचिव जगदीश बवाड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्य सतनाम जन जागरण अभियान के तहत जगह-जगह जाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। इस क्रम में नैनीताल में पाठ किया गया। जिसमें हल्द्वानी समेत नैनीताल से भी श्रद्धालु पहुंचे।
हल्द्वानी से पंकज खत्री के नेतृत्व में युवाओं और महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इससे पूर्व जागेश्वर, रामनगर, भीमताल, हल्द्वानी आदि जगहों पर चालीसा का पाठ किया गया है। यह भक्त दल आगामी दिनों में वृंदावन जाकर भी सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, सीएमओ डॉ. रश्मि पंत की निगरानी में जारी स्वास्थ्य सेवाएं, 383 लोगों की जांच, 54 ब्लड सैंपल लिए; 3 मरीज भर्ती, दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी लिया मरीजों का हाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad