नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव में उमड़ी भक्तों की भीड़

नैनीताल । मां नंदा देवी महोत्सव मैं मां नंदा सुनंदा के दर्शन के लिए आज सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ी रही । सुबह 4:00 मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्तियों को श्रद्धालुओं के लिए रख दिया गया उसके बाद दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ जुट गई सुबह आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना संपन्न कराई 3:00 बजे से श्री नैना देवी मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया था मंदिर के अंदर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां नंदा सुनंदा के दर्शनों के लिए बैठ गए थे । मां नंदा सुनंदा के जयकारों के साथ पूरा मंदिर गूंज उठा दर्शनों के लिए भक्तों की सुबह से लाइन लगती शुरू हो गई थी । सुबह से मंदिर में श्रद्धालु बकरे लेकर पहुंच रहे थे मंदिर में बकरे की पूजा करने के बाद श्रद्धालु उन्हें अपने साथ ले जा रहे थे । पूजा सामग्री खरीदने के लिए भी मंदिर के बाहर दर्जनों दुकानें लगी हुई थी। भक्तों द्वारा प्रसाद लेकर मंदिर परिसर में प्रवेश किया जा रहा था। जैसे – जैसे उजाला होते रहा भक्तों की भीड़ बढ़ने लग रही थी। इधर मेला परिसर में खरीदारी के लिए सुबह से लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।











