बट सावित्री पर नगर के नैना देवी मंदिर में भक्त जनों की भीड़

नैनीताल l वट सावित्री के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में भक्त जनों की भीड़ लगी रही मां नैना देवी मंदिर में सुबह से भक्त जनों की भीड़ जुटी हुई थी इस दौरान महिलाओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की मंदिर में जगह जगह पर महिलाओं द्वारा बट पौधे की पूजा अर्चना की जा रही थी यहां पहुंचे सैलानियों ने भी नैना देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की इसके अलावा बाजार में खरीदारी के लिए भी लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई थी l