आर्य समाज स्थापना दिवस संपन्न संस्कारित चरित्रवान युवा राष्ट्र बचायेगे-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य


नैनीताल l आर्य समाज सोहन गंज, घंटाघर , दिल्ली में नव संवत्सर यज्ञ व आर्य समाज स्थापना दिवस का आयोजन किया गया I यज्ञ आचार्य राघवेन्द्र शास्त्री ने करवाया I

मुख्य अतिथि अनिल आर्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय आर्य युवक परिषद) ने कहा कि राष्ट्र चरित्रवान व संस्कारित युवाओ से बनता है आर्य जनों को नव वर्ष पर युवा निर्माण का संकल्प लेना चाहिए तभी राष्ट्र का भविष्य उज्जवल हो सकता है l उन्होंने कहा कि आर्य समाज वैचारिक आंदोलन है जो लोगों की सोचने की दिशा व दशा बदलता है I यह नववर्ष पूरे विश्व का है क्योंकि इसी दिन सृष्टि का आरम्भ हुआ था I

यह भी पढ़ें 👉  आरएसएस ने सीआरएसटी इंटर कॉलेज में कराया युवा खेल सम्मेलन, 200 युवाओं ने दिखाया दमखम

वैदिक विद्वान आचार्य अखिलेश भारती ने यज्ञ व अग्नि के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि अग्नि को पवित्र माना गया है और प्रत्येक शुभ कार्य अग्नि प्रज्वलित करके ही किया जाता है l
कार्यक्रम का कुशल संचालन ओम सपरा प्रधान उत्तरी दिल्ली वेद प्रचार मंडल ने किया I प्रधान नेत्र पाल आर्य ने आभार व्यक्त किया I
गायिका प्रतिभा सपरा ,दया आर्य ने मधुर भजन सुनाए I
प्रमुख रूप से शंकर गुप्ता, गोपाल आर्य, प्रेम सचदेवा, वीरेंद्र आहूजा, कुंवर पाल शास्त्री, बृजेश कौशल,पूर्व पार्षद गुड्डी देवी, सुशील नागिया आदि उपस्थित थे I

यह भी पढ़ें 👉  बिना डिग्री इलाज करने वाले झोलाछापों पर सख्त कार्रवाई की मांग, सर्वजन दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर लाल ने सीएमओ कैंप कार्यालय हल्द्वानी में दिया ज्ञापन

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad