केनफील्ड छात्रावास का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न

नैनीताल l कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर के केनफील्ड छात्रावास का वार्षिकोत्सव समारोह गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्रावासी छात्रों ने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ
ही प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत तक मौजूद अतिथियों व गणमान्य जनों का दिल जीत लिया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व छात्रावासी व आईएएस अधिकारी तथा वर्तमान में प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव : मंगेश घिल्डियाल समेत
विशिष्ट अतिथियों क्रमश:विधायक सरिता आर्य
भूवैज्ञानिक सलाहकार वरुण अधिकारी, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर एलएस लोधियाल तथा डा.ॅ अनीता कुमारी (वार्डन गल्र्स हॉस्टल) ने दीप जलाकर कार्यक्रम का
शुभारंभ किया जबकि छात्रावास प्रभारी प्रो.संतोष कुमार ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर छात्रावासी छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके साथ साल भर की गई खेल गतिविधियों वो
अन्य कार्यक्रमों के विजेताओं और उपविजेता को अतिथियों की ओर से पुरस्कृत
किया गया।