प्रशासन ने अस्थाई पार्किंग स्थलों को सक्रिय किया, लेकिन व्यवस्थाएं नहीं जुट पाई, सड़कों पर लगे हैं मिट्टी के ढेर कहाँ पार्क होंगे वाहन

नैनीताल। व्यवस्थाएं जुटाने से पहले ही प्रशासन की ओर से अस्थाई पार्किंगों का संचालन शुरू करा दिया है। लेकिन रूसी बायपास पार्किंग स्थल पर नाली का काम होने के चलते सड़क किनारे मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। वहीं अस्थाई पार्किंग स्थलों पर प्रशासन मूलभूत सुविधाएं तक नहीं जुटा पाया है। बता दें कि शुक्रवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल की ओर से पर्यटन सीजन को लेकर बैठक कर अस्थाई पार्किंग स्थलों को सक्रीय करने व शटल चलाने के निर्देश दे दिए। जिसके चलते शनिवार को पुलिस ने अस्थाई पार्किंग स्थल रूसी बाइपास व नारायण नगर में मोर्चा संभाल लिया है लेकिन अस्थाई पार्किंग स्थलों पर प्रशासन मूलभूत सुविधाएं नहीं जुटा पाया। जिसके चलते वहां ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर रूसी बाइपास में सड़क किनारे नाली का काम होने के चलते भी सड़क पर मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। वहीं लाइट, पानी की व्यवस्था नहीं है। यही नहीं रूसी टू में बने शौचालयों की भी हालत खराब है। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने बताया कि व्यवस्थाएं की जा रही हैं

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad