स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन

नैनीताल l शुक्रवार को शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज नैनीताल के एन0सी0सी0 के छात्रों एवं अध्यापकों द्वारा विद्यालय के लीगल लिट्रेसी क्लब प्रभारी डॉ0 रमेश चंद्र जोशी एवं एन0सी0सी0 अधिकारी नवीन चन्द्र धूसिया के निर्देशन में नगर के तल्लीताल क्षेत्र में हरी नगर, धर्मशाला, राजकीय जूनियर हाई स्कूल, आयुर्वेदिक चिकित्सालय, तल्लीताल बाजार, रोडवेज स्टेशन तथा बोट स्टैंड तल्लीताल क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया इस दौरान छात्रों द्वारा क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए लोगों को पर्यावरण के प्रदूषण से होने वाली हानियों तथा प्लास्टिक के प्रयोग से बचने के बारे में बताया गया। छात्रों द्वारा स्वयं कूड़े का निस्तारण करते हुए लगभग 10 बोरे कूड़ा नगरपालिका के कूड़ा ट्रॉली में जमा किया गया स्वच्छता रैली के आयोजन में श्रीमती पूजा, श्रीमती दीपिका, श्रीमती रुचि पांडे, आरफा ईरम, पूजा मोनी, श्री संजय कुमार, श्री उमेश जोशी, श्री ज्ञानेश्वर पांडे, कैलाश पाठक एवं अन्य अध्यापकों तथा विद्यालय के कर्मचारियों द्वारा सहयोग किया गया। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र सिंह अधिकारी जी द्वारा किया गया।












