राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र छात्राओं ने गौला नदी पर निर्माणाधीन जामरानी बांध स्थल का औद्योगिक भ्रमण किया

नैनीताल l राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल में अध्यनरत सिविल इंजीनियरिंग के प्रथम एवम अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं ने काठगोदाम स्थित गौला बैराज के आधीन विभिन्न कंपोनेंट का तथा काठगोदाम से 10km अपस्ट्रीम मे गौला नदी पर निर्माणाधीन जामरानी बांध स्थल का औद्योगिक भ्रमण किया । भ्रमण के दौरान छात्र छात्राएं भरपूर उत्साह से ओत प्रोत दिखे और अपनी तकनीकी जिज्ञासा के फलस्वरूप प्रश्न पूछते रहे जिसका उत्तराखंड सिंचाई विभाग के उपस्थित अधिकारियों ने रोचक एवं प्रभावी रूप से उत्तर देकर समाधान किया। भ्रमण के पश्चात संस्था स्टॉफ और छात्रों ने जमरानी बांध परियोजना डिवीजन-2 हल्द्वानी के अधिकारियों श्री अजय पंत( परियोजना प्रबंधक),श्री टी ०एस लटवाल (सह परियोजना प्रबंधक),श्री सिद्धार्थ पुष्कर (सहायक अभियंता),श्री भास्कर कांडपाल (अपर सहायक अभियंता), श्री प्रमोद कुमार (अपर सहायक अभियंता) तथा अन्य अधिकारियों/ कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा रोचक और तकनीकी सूचनाओं से भरपूर भ्रमण आयोजित करवाने हेतु हृदय से आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सुश्री कविता नेगी, सुश्री जया बोहरा,श्रीमती जानकी बिष्ट एवम श्री कमल किशोर संस्थागत 84 छात्र छात्राओं के साथ उपस्थित रहे।