सभासद कैलाश रौतेला जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे
नैनीताल l जेएनएनयूआरएम की धन राशि का दुर्गापुर में जनहित के कार्यों मैं खर्च कराने की मांग लेकर सभासद कैलाश रौतेला जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष दोपहर 12:00 से 5:00 बजे तक धरने पर बैठे रहे उन्होंने कहा कि जब तक यह पैसा जनहित के काम में नहीं लगेगा तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे सभासद को धरने पर बैठे देख उपजिलाधकारी राहुल शाह उनके पास गए इस दौरान सभासद श्री रौतेला ने उन्हें पूरी जानकारी दी उन्होंने कहा कि वह पहले भी लोक निर्माण विभाग व नगरपलिका कार्यालय के सामने धरने पर बैठ चुके हैं लेकिन उन्हें आज तक किसी भी अधिकारी ने सही जानकारी नहीं दी l उन्होंने कहा कि उन्हें गुमराह किया जा रहा है l उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर वह पहले भी कई बार आंदोलन कर चुके हैं lजिसके बाद उप जिलाधिकारी श्री शाह ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल से दूरभाष पर बात की जिसके बाद अधिशासी अधिकारी श्री उनियाल ने उपजिलाधिकारी को बताया कि वह इस संबंध में एक पत्र सभासद श्री रौतेला को दे देंगे जिसके बाद सभासद श्री रौतेला ने अपना आंदोलन 2 दिन के लिए स्थगित कर दिया सभासद हीरो ताला ने बताया कि यदि उन्हें लिखित पत्र नहीं दिया गया तो वह फिर से धरने पर बैठ जाएंगे l












