स्कूटी की टक्कर से पर्यटक घायल

नैनीताल l बीती रात्रि माल रोड में एक स्कूटी चालक ने पर्यटक को टक्कर मार दी जिससे पर्यटक घायल हो गए मौके पर पहुंची चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने तत्काल एक निजी वाहन से घायल पर्यटक को नगर के बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां पर्यटक का उपचार चल रहा है l चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने बताया कि बीती रात्रि लगभग 2:30 बजे माल रोड में तेज गति से आ रहे स्कूटी सवार ने पर्यटक को टक्कर मार दी स्कूटी सवार अपना नाम मेट्रोपोल निवासी ताज बता रहा था l स्कूटी की टक्कर से फिरोजाबाद से आए शोएब घायल हो गए स्कूटी की टक्कर से उनकी कमर में चोट आ गई l उन्होंने बताया कि स्कूटी सवार चालक को भी चोटे आई है दोनों को बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया l श्री राणा ने बताया कि पुलिस ने स्कूटी को सीज कर दिया है l