पुलिस ने स्कूटी सीज की
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में एक युवक तेज गति से बिना हेेलमेट स्कूटी चला रहा था। इस दौरान यातायात पुलिस के जवान ने युवक को रोका तो वह उसको स्कूटी के साथ ही घसीटता ले गया। यातायात पुलिस ने युवक की स्कूटी सीज कर दी है।
जानकारी के अनुसार मल्लीताल मनुमहारानी क्षेत्र में एक युवक तेज गति में स्कूटी दौड़ाते हुए निकला। जब यातायात पुलिस के जवान ने युवक को रोका तो वह पुलिस कर्मी को कट मारकर भागने लगा। इस दौरान युवक यातायात पुलिस कर्मी को घसीटकर सौ मीटर आगे ले गया लेकिन पुलिस कर्मी ने युवक को रोक लिया। जब यातायात पुलिस ने युवक से गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा तो उसके पास कागजात नहीं मिल पाए। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि स्कूटी संख्या यूके 04 एडी 2167 के चालक सागर ने हेलमेट नहीं लगाया था, उसके पास डीएल व प्रदुषण के कागजात भी नहीं थे। जिसके चलते एमवी एक्ट के तहत कारवाई करते हुए स्कूटी सीज कर दी है।












